आदिवर्त जनजातीय संग्रहालय द्वारा प्रदेश के जनजातीय चित्रकारों को चित्र प्रदर्शनी और चित्रों की बिक्री के लिये सार्थक मंच उपलब्ध कराने की दृष्टि से प्रतिमाह 'लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा' में किसी एक जनजातीय चित्रकार की प्रदर्शनी सह विक्रय का संयोजन शलाका नाम से किया जाता है। इसी क्रम में 3 फरवरी, 2024 से गोंड समुदाय के चित्रकार श्री संतू तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है। 11 वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 29 फरवरी, 2024 (मंगलवार से रविवार) तक निरंतर रहेगी। गोण्ड चित्रकार संतू तेकाम का जन्म मध्यप्रदेश के जनजातीय बहुल डिण्डौरी जिले के पाटनगढ़ ग्राम में वर्ष 1989 में हुआ। बचपन जंगल-पहाड़ों से घिरे ग्रामीण वातावरण में गुजरा।
Stay informed with our app! Get instant access to program updates, live broadcasts, and exclusive content straight from your mobile device.