मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा ज़िला प्रशासन दतिया के सहयोग से ‘‘दतिया फाग महोत्सव’’ का आयोजन 10 से 12 मार्च, 2023 तक स्टेडियम ग्राउंड, दतिया में किया जाएगा। ये रंगारंग कार्यक्रम शाम 7 बजे से आरंभ होंगे। इनमें फाग गायन, सुगम संगीत, नृत्य नाटिका, मयूर नृत्य तथा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन शामिल हैं। देशभर के विख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इन मनभावन गतिविधियों का आप भी भरपूर आनंद ले सकते हैं। आप सभी सादर आमंत्रित हैं। इसमें प्रवेश निःशुल्क होगा।
Stay informed with our app! Get instant access to program updates, live broadcasts, and exclusive content straight from your mobile device.