साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा पुरस्कार योजना कैलेंडर वर्ष 2018, 2019, 2020 एवं 2021 के अखिल भारतीय और प्रादेशिक पुरस्कारों के साथ ही वर्ष 2020-2021 के मध्यप्रदेश की छः बोलियों का अलंकरण समारोह 25 जुलाई, 2023 को सायं 4.00 बजे अंजनि सभागार, रवीन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित है। समारोह मान. सुश्री उषा ठाकुर, मंत्री-संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक एवं धर्मस्व मध्यप्रदेश शासन के मुख्य आतिथ्य में होगा। श्री शिव शेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव-संस्कृति एवं पर्यटन विभाग तथा श्री अदिति कुमार त्रिपाठी, संचालक-संस्कृति की विशेष उपस्थिति में रचनाकारों को अलंकृत किया जाएगा। आयोजित अलंकरण समारोह में आप सभी सादर साग्रह आमंत्रित हैं। डाॅ. विकास दवे निदेशक साहित्य आदमी, भोपाल
Stay informed with our app! Get instant access to program updates, live broadcasts, and exclusive content straight from your mobile device.